Bahraich News: अनियंत्रित कार गैराज में घुसी, दो युवक गंभीर घायल
बहराइच, नवम्बर 2 -- विशेश्वरगंज में ऑटो गैराज में घुसी अनियंत्रित कार Bahraich News: विशेश्वरगंज, संवाददाता। विशेश्वरगंज बाजार से बस स्टॉप की ओर जाते समय सोमवार दोपहर में तूफानी रफ्तार से जा रही एक अनियंत्रित ब्रेजा कार सिमरन ऑटो गैराज में जा घुसी। हादसे में दुकान पर बैठे दो लोग घायल हो गए, जबकि कई अन्य लोगों ने अपनी जगह से कूद कर जान बचाई, अन्यथा बड़ा हादसा घट जाता। कार का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंची। घायलों की पहचान पयागपुर के मनकापुर के मजरे रानीपुरवा निवासी गोपाल (45) पुत्र मनीराम, विशेश्वरगंज थाने के रनियापुर गोबरही निवासी अर्जुन प्रसाद (65) पुत्र चुन्नू लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों को आनन फानन में एंबुलेंस से सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.