Bahraich News: अनफिट स्कूली वाहनों पर शिकंजा, छह का चालान
बहराइच, अगस्त 13 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी यातायात व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की संयुक्त कार्यवाही में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की गई। फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण, कर व चालक लाइसेंस सहित सुरक्षा मानकों की जांच में 06 वाहनों के चालान एवं 01 वाहन निरुद्ध किया गया। यह अभियान 11 अगस्त से 25 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) के निर्देशन में परिवहन विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, कर अदायगी, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Bahraich News: अनफिट स्कूली वाहनों पर शिकंजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.