बहराइच, अगस्त 5 -- Bahraich News: बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के परेवा खान गांव निवासी 50 वर्षीय रज्जब अली पुत्र अब्दुल खालिद देर शाम लगभग 6 बजे रिसिया बाजार में कुछ घरेलू सामान खरीदने गया था। बाजार में ही एक लंगूर टेंपो पर चढ़ा बैठा था। इसके बाद लंगूर टेंपो के नीचे उतरकर सड़क पर बैठ गया। छेड़खानी करने पर लंगूर ने हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में उसके कनपटी पर गंभीर घाव हुए हैं। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके पारिवारिक जनों को दी। परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घायल व्यक्ति तथाकथित नशे में था। छेड़खानी करने पर लंगूर ने हमला कर घायल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...