Bahraich News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
बहराइच, सितम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात खेत की ओर निकले एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, थाना विशेश्वरगंज से करीब 200 मीटर दूर गोंडा-बहराइच राजमार्ग से सटे ईश्वरनाथ पुरवा गांव निवासी रंजीत शुक्ला (32) पुत्र मिट्ठूलाल शुक्ला मंगलवार रात करीब 11:30 बजे खेतों की ओर शौच के लिए घर से निकले थे। सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो रंजीत सड़क पर मृत पड़े थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। थानाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.