बहराइच, अक्टूबर 26 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। अज्ञात कारणों से आग लगने से एक युवक की समस्त गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा इंजन, अनाज, कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान जल गया। जरवल रोड के ग्राम सभा धनसरी में सोमवार शाम करीब 4.30 बजे बृज मोहन पुत्र राम मनोरथ के घर में आग लग गई तेज लपट के साथ उठते धुएं को देख पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया जाए तब तक घर में रखा समस्त जल कर राख हो गया। आग की घटना से परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। गृहस्थी का सामान जलकर राख होने से परिवार के लोग परेशान हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...