बहराइच, सितम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। नानपारा के अजय द्विवेदी हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जमानत याचिका को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैली राय ने खारिज कर दिया है। एडीजीसी नानपारा नगर के बेलदारन टोला निवासी ट्रांसपोर्टर अजय कुमार द्विवेदी की 29 जून की रात घर से बुलाकर सिसवारा गांव के पास हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र मनीष कुमार द्विवेदी की तहरीर पर नानपारा कोतवाली पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरन्ट थाने के बेगमपुर रानीसिर निवासी पप्पू उर्फ समीर खां समेत सात लोगों के विरुद्ध हत्या व आपराधिक षडयंत्र की धाराओं का केस दर्ज किया गया था। हत्या व षडयंत्र के चर्चित मामले में प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र का एडीजीडी क्रिमनल सुनील कुमार जायसवाल ने प्रतिवाद किया और हत्यारोपी के पेशेवर अपराधी होने के प्रमाण प...