Bahraich News: अंबाला में सड़क हादसे में युवक की मौत
बहराइच, अक्टूबर 5 -- Bahraich News: चरदा। ग्राम पंचायत कल्यानपुर गुलहरिया के मजरा रायपुर निवासी रूपचंद (37) की रविवार को अंबाला में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 22 दिन पहले गांव के कुछ युवकों के साथ मेहनत-मजदूरी करने अंबाला गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी, चार बच्चों समेत परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार रूपचंद अंबाला में रविवार सुबह किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर मौके पर उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.