Bahraich News: अंधेरे में गांव, 10 लाख से अधिक आबादी परेशान
बहराइच, अक्टूबर 12 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले में आंधी-बारिश के बाद बिगड़ी बिजली व्यवस्था 20 दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौट सकी है। सैकड़ों गांवों में अब भी बिजली आपूर्ति बाधित है। 10 लाख से अधिक आबादी बिजली संकट से जूझ रही है, लेकिन हालात देखकर नहीं लगता कि जिम्मेदार विभाग को ग्रामीणों की परेशानियों की गंभीर चिंता है। बिजली बहाली के दावों के बीच जमीन पर पड़े खंभे और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहे हैं। ऐसा कहना भी मुनासिब नहीं कि मरम्मत कार्य नहीं हो रहा, हो रहा है लेकिन उसकी रफ्तार बहुत मंद है। जिले के खैरीघाट इलाके के बकैना, मुडखिलया, भवानीपुर, गौरिया, धनावा के साथ ही पयागपुर, विशेश्वरगंज, नवाबगंज, हुजूरपुर, फखरपुर, तेजवापुर, बौंडी के सैकड़ों गांव में बिजली के अभाव में ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.