बहराइच, अक्टूबर 13 -- Bahraich News: बहराइच। आओ इतिहास लिखें प्रतियोगिता के विजेताओं को मध्यकालीन भारत का इतिहास पुस्तक देकर किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था में पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. सत्यभूषण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 8 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। इसमें मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास विभाग की एम ए प्रथम सेमेस्टर की अंकिता मिश्रा प्रथम, अमृता मिश्रा द्वितीय व आरती देवी तृतीय स्थान पर रहीं। शालिनी मिश्रा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। ये पुरस्कार कालेज के उप प्राचार्य प्रो. डॉ. मुहम्मद उस्मान ने प्रदान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...