बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: निरपुड़ा गांव में विद्युत विभाग की छापेमारी और बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को बिजलीघर पर ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर पूर्व में किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को निरपुड़ा गांव मेंस्थित बिजलीघर पर ग्रामीणों की अयोजित पंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अधिकारियों के साथ हुई पूर्व की पंचायत में गांव से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक लाइन नहीं हटाई गई। इसके बावजूद विद्युत विभाग की टीम ने गांव में छापेमारी की, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि सोमवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन ...