बागपत, जुलाई 24 -- Bagpat News: बागपत। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सहायक संभागीय परिवहन और ट्रेफिक पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 60 वाहनों के चालान किए गए। आठ ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया, जबकि सात बुलेट बाइकों के साइलेंसर हटाए गए। उन पर मोटा जुर्माना भी लगाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सहित विभिन्न स्थानों पर ओवर स्पीडिंग, रॉन्ग साइड, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और नो पार्किंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 60 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त आठ ओवरलोड वाहनों के चालान/सीज की कार्रवाई की गई। वही...