Bagpat News: 51 कन्याओं का पूजन, 250 मातृशक्तियों को किया सम्मानित
बागपत, अक्टूबर 16 -- Bagpat News: टटीरी कस्बे में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ एवं 51 कन्याओं के विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 250 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, शिक्षा, आत्मरक्षा तथा संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना ही सच्चे महिला सशक्तिकरण का आधार है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि नारी राष्ट्र की वास्तविक निर्मात्री है। एक शिक्षित एवं सशक्त महिला परिवार के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.