Bagpat News: 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली
बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: बागपत। दोघट थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नीरज को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नोएडा एसटीएफ, सर्विलांस और दोघट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के दूसरे इनामी बदमाश मनोज को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित थे। दोनों बदमाश बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि बुधवार रात दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर टीकरी-सूजती अंडरपास के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गैंगस्टर नीरज से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से नीरज घायल हो गया। पुलिस ने उसे पहले टीकरी सीएचसी और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने नीरज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.