Bagpat News: 300 करोड़ की धनवर्षा से हैप्पी दिवाली, धनतेरस पर बाजारों में बरसी लक्ष्मी
बागपत, नवम्बर 8 -- Bagpat News: बागपत। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज धनतेरस पर बाजारों में जमकर हुई धनवर्षा के साथ हुआ। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोना-चांदी, आभूषण, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, कपड़े, मिठाई और सजावटी सामान की दुकानों पर देर रात तक खरीदारों की चहल-पहल बनी रही। इस बार महंगाई और सोने-चांदी के ऊंचे भाव भी ग्राहकों के उत्साह को कम नहीं कर सके। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर जिले में करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। पिछले साल के मुकाबले कारोबार में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाजार में सबसे ज्यादा चमक बुलियन और आभूषण कारोबार की रही, जबकि ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट सेक्टर ने भी खूब धन बटोरा। यह भी पढ़ें- Bareily News: दीपोत्सव पर जमकर हुई खरीदारी, बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.