बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल बड़ौत और खेकड़ा ब्लॉक परिसर का चयन किया गया है। जिसमें कुल 192 जोड़ो का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। वर और वधू को आशीर्वाद के लिए सांसद और तीनों विधायकों को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद को 482 जोड़ो की शादी का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसमें से अब तक समाज कल्याण विभाग 290 जोड़ो की शादी करा चुका है। बाकी बचे 192 जोड़ो के लक्ष्य के लिए समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान ने छह ब्लॉकों और नौ नगर निकायों के ईओ को लक्ष्य भेजा है। जिन्हें 20 अक्टूबर तक पूरा किया जाना है। समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान ने बताया कि अबकी बार कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन खेकड़ा और बड़ौत ब्लॉक परिसर के कराया जा...