Bagpat News: 24 घंटे बाद किशनपुर बराल पावर हाउस से बिजली आपूर्ति बहाल
बागपत, जुलाई 7 -- Bagpat News: रमाला। रविवार को हुई तेज बरसात के कारण किशनपुर बराल विद्युत उपकेंद्र में हुए जलभराव से ठप हुई बिजली आपूर्ति करीब 24 घंटे बाद सोमवार शाम बहाल हो गई। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से क्षेत्र के कई गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। उपकेंद्र परिसर में बरसात का पानी भर जाने से मशीनों तक पानी पहुंच गया था, जिससे तकनीकी फाल्ट आ गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार को बिजली विभाग की टीम ने मशीनों को सुखाने के साथ आवश्यक मरम्मत का कार्य किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बारिश से किशनपुर उपकेंद्र में जलभराव, तीन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप फाल्ट दूर होने के बाद शाम करीब पांच बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई। उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर तेज प्रताप ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.