Bagpat News: 2200 रुपये का पेट्रोल भरवाकर कार सवार फरार
बागपत, जुलाई 2 -- Bagpat News: मेरठ-बागपत हाईवे स्थित भारत पेट्रोल पंप पर कार सवार युवक 2200 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद ऑनलाइन भुगतान करने का झांसा देकर फरार हो गए। घटना के बाद सेल्समैन करन ने कार का पीछा किया, लेकिन आरोपी बागपत की ओर भाग निकले। पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित भारत पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात करीब नौ बजे कार सवार पहुंचे और अपनी गाड़ी में 2200 रुपये का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरने के बाद उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही, लेकिन भुगतान किए बिना ही कार लेकर मौके से फरार हो गए। सेल्समैन को जब धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने कार का पीछा किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से बागपत की ओर निकल गए। सेल्समेन ने बताया की गाड़ी की पिछली नंबर प्लेट पर मिट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.