बागपत, अगस्त 9 -- Bagpat News: दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर बामनौली गांव के पास से होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर कुरड़ी गांव जा रही 201 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। विशाल तिरंगा कांवड़ को देखने के लिए मार्ग में जगह-जगह लोगों की भीड़ जुट रही है। बामनौली पहुंचने पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। दरअसल, बागपत के कुरड़ी गांव के 21 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से 201 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे है। कांवड़ जिस क्षेत्र से होकर गुजर रही है, वहां आकर्षण का केंद्र बन रही है। कांवड़ के साथ एक झांकी भी शामिल है। यह भी पढ़ें- Hapur News: कंदौला सेवा समिति ने कांवड़ियों का किया भव्य सम्मान कांवड़ लेकर आ रहे हरेंद्र कुमार, प्रधान दीपक कुमार, नीरज कुमार, मोनू कुमार, हिमांशु, सौरभ और रवि...