Bagpat News: 20 हजार की आबादी 18 घंटे तक बूंद-बूंद पानी को तरसी
बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: बागपत। शहर के पुराने कस्बे के कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति 18 घंटे तक ठप पड़ी रही। जिसके चलते करीब 20 हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरसती रही। रविवार की सुबह लोगों को पानी खरीदकर पेयजल किल्लत दूर करनी पड़ी। वहीं, हैंडपंपों पर भी लोगों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर के समय नगर पालिका की जलकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाइपलाइन को दुरूस्त करते हुए पेयजल आपूर्ति बहाल कराई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के 90 फीसदी मोहल्लों में पाइपलाइन के जरिए पेयजल आपूर्ति होती है। इसके लिए शहर में अमृत योजना के अंर्तगत नई पेयजल पाइपलाइन पिछले दिनों ही बिछवाई गई है। शहर के पुराने कस्बे में भी नई पाइपलाइन के जरिए पेयजल आपूर्ति हो रही है, लेकिन चंद दिनों पहले ही बिछवाई गई नई पाइपलाइन लिकेज हो गई। रात्री करीब आठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.