Bagpat News: 2.26 करोड़ रुपये खर्च नहीं कर पाई 145 ग्राम पंचायतों
बागपत, नवम्बर 26 -- Bagpat News: बागपत। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत आवंटित 2.26 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च नहीं होने पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डीपीआरओ को 145 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें ग्रामीण स्वच्छता योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि गांवों में घर-घर कूड़ा संग्रहण, कूड़े का पृथक्करण और उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए ग्राम सचिवों की जिम्मेदारी तय कर नियमित निगरानी की जाए। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के निर्माण और संचालन में तेजी लाने के साथ ओडीएफ प्लस गांवों का सत्यापन कराने को कहा। बैठक में सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई, पेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.