बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बागपत। जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने का अवसर मिल रहा है। बीते 18 महीने में जिले में 1561 नई इकाइयां स्थापित हुई हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1400 युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष बैंकों ने 1044 युवाओं को 3.21 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1300 युवाओं को योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चालू वित्त वर्ष में अब तक 517 युवाओं को 2.17 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है। इससे युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिल रही हैं। वही योजना का लाभ लेकर मेरठ रोड पर हर्ष खुराना ने रेस्टोरेंट शुरू किया है, जिससे करीब सात अन्य लोगों को रोजगार मिला है। जैन मोहल्ला निवासी विनीता जै...