बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बागपत, बड़ौत और छपरौली विधानसभा क्षेत्रों में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांची जाएगी। डीएम दिव्यांशु पटेल ने 17 निर्माण कार्यों की स्थलीय जांच के लिए तीन सदस्यीय जनपद स्तरीय टास्क फोर्स गठित की है। जांच दल को 10 दिन के भीतर रंगीन तस्वीरों और नमूनों की जांच रिपोर्ट सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के जारी आदेश के अनुसार ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने योजना के तहत 44 स्वीकृत कार्यों में वर्तमान में 43 कार्यों के सापेक्ष 17 कार्य पूरे होने की जानकारी दी है। इन कार्यों पर पहली किस्त से 1.33 करोड़ रुपये खर्च दर्शाते हुए शेष 3.98 करोड़ रुपये की मांग की गई है। शासन से धनराशि मांगने से पहले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जांच द...