बागपत, नवम्बर 29 -- Bagpat News: बागपत। साइबर के साथ ही जिलेभर के थानों में दर्ज 40 से अधिक मुकदमों से जुड़े 25 अपराधी ऐसे हैं, जो साइबर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। ये अपराधी देश के अलग-अलग 17 से अधिक राज्यों के रहने वाले हैं। उन्हें आज तक या तो पहचाना नहीं जा सका है या वे अपने ठिकाने पर नहीं मिले है। साइबर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयासों में जुटी है। इन 40 से अधिक मुकदमों में अब तक चार करोड़ से अधिक की साइबर ठगी हुई है। जिसमें पीड़ितों के रुपये वापस कराने के लिए देश की अलग-अलग बैंकों के खातों में एक करोड़ से अधिक की धनराशि फ्रिज कराई गई। उधर, इस अपराध को करने के लिए अगर अपराधियों पर ध्यान दें, तो अब तक कुल 25 अपराधी 17 अन्य राज्यों के प्रकाश में आए, जिनके खिलाफ बागपत में मुकदमा दर्ज है। यह वह पेशेवर अपराधी हैं, जो साइबर क्राइम म...