Bagpat News: 15 सौ परिवार अब भी बेहाल, अधूरी पाइपलाइन बनी मुसीबत
बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: बागपत। पुराना कस्बा बागपत में पेयजल संकट नौवें दिन भी खत्म नहीं हुआ। घनश्याम दास मार्ग और कंठी माता कॉलोनी के करीब 15 सौ परिवार पानी के लिए परेशान हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बहाल हो जानी चाहिए थी, वहां पाइपलाइन का काम अब भी अधूरा है। घनश्याम दास मार्ग पर अब पाइपलाइन डाली जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब तक पाइपलाइन पूरी नहीं होगी और व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक लोगों को पानी कैसे मिलेगा। बता दें कि समस्या पाइपलाइन बिछाने के दौरान बरती गई लापरवाही में छिपी है। जहा चार इंची पाइपलाइन में जगह-जगह प्लग लगाए गए हैं। अधूरी लाइन और इन प्लग के चलते बड़ी टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू होते ही दबाव बढ़ने पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें सामने आईं। स्थिति यह है कि पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.