बागपत, अक्टूबर 31 -- Bagpat News: बागपत। सीडीओ के कड़े निर्देश के बावजूद 12 गांवों की जांच ठंडे बस्ते में जा पहुंची है। डीपीआरओ और जांच अधिकारियों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की जांच में कोई दिलचस्पी दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि सीडीओ ने 15 दिन पहले संबंधित पंचायत सचिवों और जांच अधिकारियों को एक सप्ताह में जांच पूरी करने के कड़े आदेश दिए थे। सीडीओ ने लापरवाही पर सचिवों के साथ जांच अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी थी। उसके बावजूद जांच अधिकारियों और पंचायत सचिवों के कान पर जू नहीं रेंग रही है। इन 12 गांवों की जांच में कहीं तो पंचायत सचिवों के अभिलेख नहीं दिए जाने के कारण विलंब हो रहा है, तो कही जांच अधिकारियों की लापरवाही के कारण विलंब हो रहा है। इनमें से कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों को पूर्व में तीन बार नोटिस भी ...