Bagpat News: 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान में बागपत में एक दिन में रोपे गए 15 लाख पौधे
बागपत, जुलाई 12 -- Bagpat News: प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान के तहत शनिवार को बागपत जिले में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। जिले के 3353 स्थलों पर 45 प्रजातियों के करीब 15 लाख पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं उद्यान राज्यमंत्री ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए 501 पौधों का रोपण कराया। इससे पूर्व पंचवटी वाटिका में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके बाद राज्यमंत्री ने पंचवटी वाटिका का निर्माण कर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: राज्य मंत्री और डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.