Bagpat News: हेड कांस्टेबल का हृदय गति रुकने से निधन, गांव में शोक
बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बड़ौत। अमरोहा में यातायात विभाग में तैनात बागपत के बदरखा गांव निवासी हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र खोखर का बुधवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया, यहां पुलिसकर्मियों ने सशस्त्र सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। बेटे तुषार ने मुखाग्नि दी। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बदरखा निवासी 48 वर्षीय पुष्पेंद्र खोखर वर्ष 1999 में यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह अमरोहा के यातायात विभाग में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। वह कई साल से बड़ौत के शताब्दीनगर में पत्नी कुसुमलता, बेटे तुषार और बेटी तरु के साथ रह रहे थे। उनके बड़े भाई विक्रम खोखर ने बताया कि बुधवार को पुष्पेंद्र छुट्टी लेकर शामली के कुड़ाना गांव निवासी अपने सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.