Bagpat News: हेड कांस्टेबल का सिर फोड़ने वाले हिस्ट्रीशीटर पर मुकदमा दर्ज
बागपत, नवम्बर 7 -- Bagpat News: बागपत। शहर के खत्ता रोड स्थित साप्ताहिक पैठ बाजार में शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक से मारपीट का विरोध करने पर नोएडा क्राइम ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल दिलशाद का हिस्ट्रीशीटर ने सिर फोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर धुन दिया था। पुलिस अभिरक्षा में हिस्ट्रीशीटर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं हेड कांस्टेबल के भाई ने हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र निवासी गांव बली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हमले का दूसरी आरोपी हिस्ट्रीशीटर का साला अभी फरार है। ग्राम बाघू निवासी दिलशाद यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और नोएडा क्राइम ब्रांच में तैनात है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह ड्यूटी से अपनी कार से बागपत स्थित घर लौट रहा था। खत्ता रोड पर साप्ताहिक पैठ बाजार में उनके आगे चल रही एक कार की साइड ई-रिक्शा से लग गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.