Bagpat News: हिस्ट्रीशीटर ने मृतक भाई के स्थान पर अपना बनवा लिया मृत्यु प्रमाण पत्र
बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव के एक व्यक्ति ने प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी से गांव के हिस्ट्रीशीटर पर मृतक भाई के नाम से अपना फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने और नाम बदलकर रहने का आरोप लगाया है। प्रभारी मंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को जांच कराने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद सीडीओ ने एसपी को पत्र जारी किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गत 14 जुलाई को शहर के लोनिवि के गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई थी। इसमें ककड़ीपुर निवासी सुरेन्द्र पाल सिंह ने साक्ष्यों के साथ शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया था कि गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर राजकुमार ने अपने भाई जयकुमार के नाम से अपना फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया हुआ है। बताया कि जयकुमार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.