Bagpat News: हिंड़न नदी के पानी से सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न
बागपत, जुलाई 19 -- Bagpat News: चांदीनगर। हिंड़न नदी का जलस्तर बढ़ने से चमरावल गांव जंगल में सैंकड़ों बीघा गन्ना, धान और सब्जी की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसान परेशान बने हुए है। सब्जी की फसल तो अत्याधिक पानी भरने से नष्ट तक हो चुकी है। किसानों ने प्रशासन से फसल क्षतिपूर्ति का मुआजवा दिए जाने की मांग की है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते हिंड़न नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते चमरावल सहित आधा दर्जन गावों में हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गयी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। चमरावल निवासी अनिल की 15 बीघा गन्ना, सुशील की 15 बीघा गन्ना, सब्बीर की 16 बीघा धान और गन्ना, सुभाष की 10 बीघा धान और गन्ना, आदेश की 10 बीघा गन्ना, पुनीत की 10 बीघा गन्ना, पवन की 40 बीघा गन्ना, धान, ज्वार, अंकुर की 50 बीघा गन्ना, धान, ज्वार, बबलू की 30 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.