Bagpat News: हिंडन नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से चिरचिटा किनोनी का पुल डूबा
बागपत, अगस्त 12 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। हिंडन नदी में पानी का स्तर बढ़ने से चिरचिटा-किनौनी का पुल डूब गया है। पुल करीब दो फुट नदी के पानी में समा गया है। ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा फसल भी जलमग्न हो गई है। चिरचिटा गांव में हिंडन नदी पर चिरचिटा से किनौनी गांव को जोड़ने के लिए पुल बना हुआ है। सोमवार शाम के समय से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी पर बना पुल नदी के पानी में समा गया है। करीब दो पुल नदी के पानी में डूब गया है। इससे पुल से राहगीरो का आवागमन बंद हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने तथा पशुओं के चारे ज्वार की फसल में पानी भर गया है। जिससे दोनों फसल खराब होने लगी हैं। किसानों के लिए पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.