Bagpat News: हिंडन नदी के पुल पर फिसली बाइक, युवक नदी में डूबा
बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। चिरचिटा गांव निवासी युवक जॉनी शनिवार शाम हिंडन नदी पर बने चिरचिटा-किनौनी पुल से गुजरते समय बाइक फिसलने के कारण नदी में डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने नदी में युवक की तलाश शुरू की, लेकिन करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार जॉनी गांव में मजदूरी करता था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा हैं। शनिवार को वह अपने छोटे भाई पवन की ससुराल लावड़ से वापस गांव लौट रहा था। करीब दो माह पहले ही पवन की शादी हुई थी। यह भी पढ़ें- Jhansi News: 30 घंटे बाद भी छात्र लापता, रेस्क्यू जारी वह अपनी पत्नी को लेकर गांव लौट रहा था। बताया गया कि पवन अपनी पत्नी के साथ पुरामहादेव के रास्ते से घर पहुंच गया, जबकि जॉनी बाइक से चिरचिटा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.