Bagpat News: हिंडन नदी के पानी से किसानों की फसलें हो रही बर्बाद
बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: चांदीनगर। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इससे सब्जी, गन्ना और धान की फसलें खराब हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान सरकार से आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। पहाड़ों में लगातार हो रही बरसात के कारण हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बागपत के दो दर्जन से अधिक गांवों के किसान इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। किसानों का कहना है कि नदी का जलस्तर दो बार बढ़ चुका है। पहली बार जलस्तर बढ़ने से भी फसलें प्रभावित हुई थीं और इस बार पानी और तेजी से बढ़ा है, जिससे खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। सब्जी की फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। जलस्तर अभी कम नहीं हो रहा है, जिससे गन्ना और धान की फसलें भी अब खराब होने लगी हैं। किसानों का कहना है कि जलस्तर कम होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.