बागपत, सितम्बर 12 -- Bagpat News: बड़ौत। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले रसायनयुक्त पानी और हिंडन-कृष्णा नदियों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर शनिवार को समाजसेवी मोहित चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वन, पर्यावरण, जंतु विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदूषण की रोकथाम के साथ ही प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। मोहित चौहान ने बताया कि मलकपुर शुगर मिल समेत अन्य फैक्ट्रियों से निकलने वाला रसायनयुक्त पानी खुले नालों के माध्यम से बहाया जा रहा है। आरोप है कि यही दूषित पानी हिंडन और कृष्णा नदियों में पहुंचने से नदियों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। राज्यमंत्री केपी मलिक ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ...