Bagpat News: हार्डवेयर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार देर रात हार्डवेयर व्यापारी राकेश जैन की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर नियंत्रण किया। बताया गया कि देर रात कुछ लोग बाजार से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। उन्होंने बिना समय गंवाए आसपास के लोगों और व्यापारियों को सूचना दी। सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से आसपास की अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने आग पर पूर्ण काबू पा लिया। हालांकि आग ने दुकान में रखा हार्डवेयर का काफी सामान अपनी चपेट में ले लिया, जिससे व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.