Bagpat News: हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: चांदीनगर। सड़क हादसे में घायल हुई सांकलपुट्ठी गांव की महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ था। सांकलपुट्ठी निवासी अंकुश ने बताया कि 18 अक्तूबर को वह अपनी चाची अनीता के साथ बाइक पर सवार होकर खेत पर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक ढिकौली-सांकलपुट्ठी मार्ग पर श्मशान घाट के पास पहुंची थी, तो तेज गति से दौड़ती आ रही नीलगाय बाइक से टकरा गई थी। जिससे वह और चाची अनीता गंभीर रूप में घायल हो गए थे। चाची अनीता को गम्भीर चोटें आई थी। जिसके चलते उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की रात उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही अनीता की मौत होने की जानकारी मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.