बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे-709बी पर लोगों की मनमानी वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हाईवे के किनारे जगह-जगह निर्माण सामग्री डालकर अतिक्रमण किया जा रहा है। सड़क किनारे ईंट, बजरी और रेत के ढेर लगे होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर निर्माण सामग्री सड़क तक फैली हुई है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के किनारे स्थित मकानों और प्रतिष्ठानों के निर्माण के लिए सामग्री सड़क किनारे ही डाल दी जाती है। कई-कई दिन तक ईंट, बजरी और रेत के ढेर पड़े रहते हैं। इसके चलते हाईवे की चौड़ाई भी प्रभावित होती है और वाहनों को निकलने के लिए सीमित जगह मिलती है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है। सड़क किनारे बिखरी बजरी और रेत के का...