Bagpat News: हाईवे पर कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत
बागपत, जुलाई 26 -- Bagpat News: बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आरोपी चालक कैंतर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए युवकों की पहचान शामली के बाबरी गांव निवासी लोकेश और अजय के रूप में हुई। बताया गया है कि लोकेश का छोटा भाई श्रीनिवास परिवार के साथ हरियाणा के कुंडली में रहता था। श्रीनिवास वहां टेम्पो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। कामकाज ठीक नहीं चलने के कारण उसने गांव लौटने का फैसला किया था। इसी वजह से बड़ा भाई लोकेश अपने दोस्त अजय के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.