Bagpat News: हाईवे पर कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई
बागपत, अगस्त 4 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलाना भट्ठे के पास कार में शार्ट शर्किट से आग लग गई। कार चालक ने समय रहते कूदकर जान बचाई। कुछ ही देर में कार धू-धूकर जल गई। वहां से गुजर रहे कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जनपद हापुड़ के नेक नेमपुर निवासी सुरेश पुत्र छतरपाल ने बताया की वह गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार को चारधाम की यात्रा से लौटकर बागपत में अपनी बहन के यहां रुका था। रविवार रात में उसे मेरठ से सवारी लेकर देहरादून छोड़ने जाना था। रात करीब 11 बजे रतनपुरी गांव के पास पहुंचा तो अचानक कार के बोनट में शार्ट शर्किट हुआ और आग लग गई। वह कार रोककर समय रहते कूद गया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सुरेश से जानकारी ली। जांच अधिकारी शैलेन्द्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.