Bagpat News: हाईटेंशन लाइन से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों का बिजलीघर पर हंगामा
बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: निरपुड़ा गांव में बुधवार रात हाईटेंशन लाइन से किसी व्यक्ति द्वारा तार बांध दिए जाने के कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में रातभर बिजली न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीण निरपुड़ा बिजलीघर पहुंच गए और जेई का घेराव कर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर हाईटेंशन लाइन पर तार बांधकर बिजली आपूर्ति बाधित कर दी, जिससे पूरे गांव के लोग रातभर गर्मी से परेशान रहे। ग्रामीणों ने दावा किया कि उनके पास लाइन से छेड़छाड़ के सबूत भी हैं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस बिजलीघर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बूझकर शांत कराया। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.