Bagpat News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा
बागपत, अक्टूबर 23 -- Bagpat News: निरपुड़ा गांव में दोस्त के घर की छत पर बैठे एक युवक को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। निरपुड़ा गांव निवासी इरफान पुत्र लतीफ ने बताया कि उसका छोटा भाई एहसान गांव में अपने दोस्त कुनाल के घर गया था। वह दोस्त के घर की छत पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से एहसान गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल एहसान को उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार, अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इस संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.