Bagpat News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कहरका के युवक की मौत
बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: चांदीनगर। कहरका गांव निवासी एक युवक की गाजियाबाद में इंटरनेट कनेक्शन के लिए फाइबर डालते समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम शव गांव पहुंचा, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कहरका गांव निवासी अरविंद पुत्र सुरजी पिछले करीब ढाई साल से गाजियाबाद के गोविंदपुरम क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन के लिए फाइबर डालने का कार्य करता था। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कैलाशपुरम क्षेत्र में एक मकान की दूसरी मंजिल पर इंटरनेट कनेक्शन के लिए फाइबर डाल रहा था। इसी दौरान मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से अरविंद गंभीर रूप से झुलस गया और छत से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.