Bagpat News: हाइवे पर जाम, ट्रैफिक पुलिस से उलझ रहे वाहन चालक
बागपत, नवम्बर 22 -- Bagpat News: बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर वाहनों का बढ़ता दबाव और बाजारों में उमड़ रही भीड़ शहर की यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बनती जा रही है। हाइवे से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक आए दिन लंबा जाम लग रहा है। स्थिति यह है कि चौराहों पर वाहन एक-दूसरे के सामने क्रॉस होकर फंस जाते हैं, जिससे चारों ओर वाहनों की कतारें लग जाती हैं। जाम खुलवाने और यातायात सुचारू कराने में ट्रैफिक पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन व्यवस्था संभालने में पुलिस नाकाम साबित होती दिखाई दे रही है। जाम के दौरान वाहन चालकों में जल्द निकलने की होड़ मची रहती है। कई वाहन चालक नियमों का पालन करने के बजाय दूसरे वाहनों के सामने अपने वाहन घुसा देते हैं, जिससे चौराहों पर स्थिति और बिगड़ जाती है। यातायात को व्यवस्थित करने और वाहन निकालने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.