Bagpat News: हाइट बढ़ाने का चूर्ण खाने से युवक की हालत बिगड़ी
बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बड़ौत। हाइट बढ़ाने का दावा कर बेचे जा रहे चूर्ण को खाने से बड़ौत के आसरा गांव निवासी एक युवक की हालत बिगड़ गई। युवक का कहना है कि पेट और आंत में संक्रमण हो जाने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। असारा निवासी सुहैल ने बताया कि बड़ौत में बड़का रोड पर मदरसे के पास लंबाई बढ़ाने का दावा करते हुए चूर्ण बेचा जा रहा था। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है। सुहैल ने बताया कि उसने लंबाई बढ़ाने के लिए चूर्ण का सेवन किया और इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। पेट और आंतों में संक्रमण की शिकायत होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित सुहैल ने सीएमओ और सीओ को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। सुहैल का कहना है कि शिकायत करने के बाद अब आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.