Bagpat News: हाइटेंशन ब्रेकर पैनल की रिले खराब होने से 10 घंटे गुल रही बिजली
बागपत, जुलाई 4 -- Bagpat News: दाहा। निरपुड़ा विद्युत उपकेंद्र पर हाइटेंशन ब्रेकर पैनल की रिले खराब होने से निरपुड़ा,भड़ल और धनौरा टीकरी समेत कृषि फीडरों की विद्युत आपूर्ति करीब 10 घंटे तक बाधित रही। रातभर बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, वहीं पशुओं के चारा-पानी की व्यवस्था भी प्रभावित रही। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 12 बजे निरपुड़ा बिजलीघर के 33 केवी हाइटेंशन ब्रेकर पैनल की रिले में अचानक फॉल्ट आ गया। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े निरपुड़ा,भड़ल और धनौरा टीकरी गांवों के साथ-साथ कृषि फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पूरी रात उमस और गर्मी के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Orai News: चूहा ने कराया फॉल्ट, दस घंटे गुल रही बिजली घरों में पेयजल आपूर्ति भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.