Bagpat News: हल्की धारा लगाकर थाने से दे दी जमानत, साइबर थाने से इंस्पेक्टर समेत छह नपे
बागपत, जुलाई 7 -- Bagpat News: बागपत। पुलिस अधिकारियों के कड़े निर्देशों के बाद भी पुलिसकर्मी मनमर्जी करने से बाज नहीं आ रहे। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी पक्ष को राहत पहुंचाई, तो पीड़ित पक्ष ने एसपी से शिकायत कर दी। इसके बाद एसपी ने एक इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को थाने से हटा दिया। साथ ही सीओ साइबर क्राइम को मामले की जांच सौंप दी। साइबर क्राइम थाने में पुलिसकर्मी मुकदमे में खेल करने में पीछे नहीं है। एक मुकदमे में पुलिस ने आरोपी पक्ष को राहत पहुंचाते हुए हल्की धारा लगा दी। इसके बाद आरोपी को थाने से जमानत दे दी। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसपी सूरज कुमार राय से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने गोपनीय जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि इंस्पेक्टर राजेंद्र को निरीक्षक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.