Bagpat News: हरियाली तीज: महंगाई के रंग में रंगा महिलाओं का श्रृंगार
बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: बड़ौत। हरियाली तीज नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन इस बार महंगाई ने महिलाओं के श्रृंगार का बजट बिगाड़ दिया है। कॉस्मेटिक उत्पादों से लेकर ब्यूटी पार्लरों तक के दाम बढ़ गए हैं। कारोबारी अक्षत जैन, अजय कुमार के अनुसार अधिकांश कॉस्मेटिक उत्पादों की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, जबकि ब्यूटी पार्लरों ने भी अपनी सेवाओं के शुल्क में करीब 10 प्रतिशत तक इजाफा किया है। शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाएं श्रृंगार सामग्री, कपड़े, चूड़ियां और आभूषणों की खरीदारी में जुटी हैं। हालांकि बढ़ी हुई कीमतों के कारण अधिकांश महिलाएं जरूरत के सामान तक ही खरीदारी सीमित रख रही हैं। ब्रांडेड के साथ-साथ स्थानीय कंपनियों के उत्पाद भी महंगे हो गए हैं। उधर, हरियाली तीज पर सजने- संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों में बुकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.