Bagpat News: हरियाली तीज: अनिता किचन क्वीन और सुनिता को मिला तीज क्वीन का ख़िताब
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: काठा गांव के एनएस पब्लिक स्कूल में महिलाओं ने हरियाली तीज के पारम्परिक त्यौहार को हर्ष व उमंग के साथ मनाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। अतिथियों ने विजेता महिलाओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या अंजना सरन ने बताया कि तीज के रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला अभिभावकों व शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। किचन क्वीन इवेन्ट में अनिता ने किचन क्वीन का खिताब अपने नाम किया। तीज क्वीन इवेन्ट में सुनिता को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम की स्पार्क ऑफ द डे स्कूल की शिक्षिका मेघा शर्मा रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूजा, भावना, निधि, रेखा, तनु, प्रिति त्यागी, कामिनी, श्वेता, गुलनार, रिषू, नीतू सिंह एवं शालू त्यागी ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियांशी चौहान ने किया。 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.