बागपत, जुलाई 24 -- Bagpat News: बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने बामनौली गांव निवासी सैनिक के भाई के हत्यारोपी हरिदर्शन की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। आरोपी हरिदर्शन फरवरी माह से जेल में बंद है। बामनौली गांव के रहने वाले जोगेंद्र ने फरवरी माह में दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी की रात पड़ोसी हरिकिशन ने उसके भाई लोकेंद्र के साथ शराब पी। शराब पिलाने के बाद लोकेंद्र की पिटाई की गई। इसके बाद रस्सी से लोकेंद्र का गला घोंटकर हत्या कर दी। अगले दिन सुबह के समय लोकेंद्र का शव चबूतरे पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही नामजद आरोपी हरिकिशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डीजीसी राहुल सिंह नेहरा ने बताया कि आरोपी हरिकिशन ने जमानत याचिका दायर कराई, जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज...