Bagpat News: सड़क हादसे में मां-बेटा घायल
बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुर गांव के गुफा मंदिर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़का रोड बड़ौत निवासी सुहेल अपनी मां जन्नती के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत आ रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उसकी बाइक सरूरपुर गांव के गुफा मंदिर के पास पहुंची, तो आगे चल रही कार ने अचानक यूटर्न ले लिया। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें तुरंत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.